Breaking - योगी सरकार के तबादला एक्सप्रेस में प्रयागराज को मिले : दो आईपीएस ऑफिसर
Editor
Mon, Sep 21, 2026
khabartimes-प्रयागराज/ - IPSTransfer
उत्तरप्रदेश के योगी सरकार ने चुनाव के पहले तबादला एक्सप्रेस की गति तेज कर दी है। 12 पुलिस ऑफिसर के तबादले के दौरान प्रयागराज को दो नए अफसर मिले हैं। जिसमें प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल हुआ है। आगरा में डीसीपी पद को संभाल रहे सोनम कुमार को प्रयागराज का डीसीपी बनाया गया है तो वहीं वाराणसी में तैनात श्रुति श्रीवास्तव को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
सोनम कुमार 2016 बैच के आइपीएस आफिसर हैं तो वहीं श्रुति श्रीवास्तव 2020 बैच की IPS हैं। श्रुति श्रीवास्तव उस समय चर्चे में आई थीं जब प्रयागराज कुम्भ के दौरान उन्होंने अभिनेत्री रवीना टंडन का इंटरव्यू लिया था। श्रुति श्रीवास्तव वाराणसी में पुलिस उपायुक्त रही हैं।
यह तबादला चुनाव के पहले किया गया है। दोनों पुलिस अधिकारी तेज तर्रार माने जाते हैं। इन के सामने शहर व जिले की कानून व्यवस्था को सुचारू बनाकर रखना और आने वाले माघ मेला में पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करना विशेष मायने रखेगा। हालांकि,यह तबादला प्रदेश स्तर पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन