ब्रेकिंग

जगद्गुरु शंकराचार्य

मामला जमीन विवाद का

मिर्जापुर में चर्चा तेज

महत्व

मामला पहुंचा PMO

सूचना

Breaking- प्रयागराज में दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या : मामला जमीन विवाद का

Editor

Thu, Oct 15, 2026

प्रयागराज में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या!

सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड से इलाके में सनसनी, जमीन विवाद की बात आई सामने

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के सलोरी इलाके में गुरुवार को सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या किए जाने से दहशत फैल गई। घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र की काटजू बाग कॉलोनी में हुई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, विवादित जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था। घटना में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार में मृतक की पत्नी और दो बेटियां हैं। मामला अधिवक्ता के साथ विवाद का बताया जा रहा है। हालांकि,स्वरूप रानी में अधिवक्ताओं का समूह पहुंचकर नारेबाजी की और पुलिसिया रवैये को नाकाम बताया। इस मौके पर डीसीपी सहित सैकड़ों पुलिस वाले मौजूद रहे। बड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ और।पोस्टमार्टम के लिए शव को मरच्यूरी भेजा गया। यह शहर में एक बार फिर दहशत वाला मामला देखने को आया है। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल रहा शहर में देखा गया।

बताया जा रहा है,की आज सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज माफिया अतीक अहमद द्वारा कब्जाई भूमि जिसे कुर्क की जा चुकी है। उस भूमि पर गरीबों के लिए लगभग 600 मकान देने के लिए भूमि पूजन करने पहुंचे थे। सीएम ने उस कसारी मसारी मुहल्ले का नाम बदलकर कृष्णपुरी करने की घोषणा की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें