ब्रेकिंग

जगद्गुरु शंकराचार्य

मामला जमीन विवाद का

मिर्जापुर में चर्चा तेज

महत्व

मामला पहुंचा PMO

सूचना

नवरात्रि में श्री विद्या साधना का चल रहा दिव्य अनुष्ठान : जुटे साधक

Editor

Wed, Oct 14, 2026

नवरात्रि में श्रीविद्या साधना का दिव्य अनुष्ठान-

श्रीविद्या मठ, काशी में भक्तों को साधना का मार्ग बता रहे शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज!

दूर दूर से पहुंचे हैं भक्त सीख रहे शक्ति साधना

वाराणसी- शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर काशी स्थित श्रीविद्या मठ में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज भक्तों को श्रीविद्या साधना की दीक्षा एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। शक्ति उपासना के इस विशेष अवसर पर भक्त माँ भगवती की आराधना, आध्यात्मिक अनुशासन और साधना के गूढ़ पक्षों को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

श्री विद्या साधना सीख रहे हैं लोग-

नवरात्रि में शक्ति की उपासना भारतीय सनातन परंपरा में विशेष महत्त्व रखती है। श्रीविद्या साधना इसी शक्ति उपासना की एक विशिष्ट आध्यात्मिक परंपरा है। शारदीय नवरात्रि पर्व को जीवंत शक्ति का साक्षात्कार समझा जाता है। श्री विद्या के उपासक शंकराचार्य जी के मार्गदर्शन व दीक्षा अनुष्ठानिक क्रम में श्री विद्या साधना को परिमार्जित करने में जुटे हैं।

काशी में माँ गंगा के तट पर स्थित इस मठ में इन दिनों श्री विद्या के साधक शंकराचार्य जी सानिध्य में साधना कर रहे हैं। प्रातः पूजन के बाद कक्षा आरंभ होती है और सायं पूजन के पूर्व तक माँ भगवती की कथा का महात्म्य स्वयं शंकराचार्य जी द्वारा उद्भाषित होता है। उसके बाद सायंकालीन पूजन करके रात्रि विश्राम का समय निर्धारित है।

दिन भर सत्संग व भक्ति प्रवाह का सकारात्मक ऊर्जा संचारित हो रही है। दूर दराज से श्रद्धालु व शिष्य गण उपस्थित हुए हैं। गौ माता के सम्मान व रक्षा के लिए संकल्पित ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य का अनुष्ठान सनातन धर्म को एक नई शक्ति प्रदान कर रहा है। जिसके परिणामस्वरूप न सिर्फ उत्तरप्रदेश बल्कि समूचे राष्ट्र में उसका असर देखने को मिल रहा है। बता दें कि, नकारात्मक शक्तियों के खंडन के लिए उनका प्रयास हमेशा से रहा है और अनवरत उस दिशा में बढ़ रहें हैं। शंकराचार्य जी के नेतृत्व में गो माता राष्ट्र माता अभियान को बल देने का कार्य हो रहा है। यह दिव्य अनुष्ठान भी गो हितार्थ गो रक्षार्थ समर्पित है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें