Big news- दिव्या मित्तल ने नई राजनीतिक पार्टी का किया ऐलान, लड़ेगी चुना : मिर्जापुर में चर्चा तेज
Editor
Thu, Oct 15, 2026
मिर्जापुर UttarPradesh -Politics News
उत्तरप्रदेश कैडर की IAS दिव्या मित्तल जिन्होंने हाल ही में जिलाधिकारी पद से इस्तीफा देने के बाद सुर्खियों में आईं और राजनीतिक पारी शुरू करने की खबर बनीं आखिरकार राजनीति में एंट्री कर ही दीं।
गुरुवार को खुद नई राजनीतिक पार्टी बना कर राजनीति में एंट्री मारने की खबर पर मुहर लगा दी हैं। उन्होंने"जननीति भारत" नाम से पार्टी का नाम देकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा की सुर्खियां बटोर रही हैं। यह कयास लगाया जा रहा है कि वह खुद मिर्जापुर सदर सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी।
लगातार,मिर्जापुर के लोगों की आवाज बनीं दिव्या मित्तल गांवों में जाकर रामलीला मंचन पर बतौर अतिथि बनती देखी गईं। अब लोगों की पुकार पर मिर्जापुर से ही चुनाव लड़ने की ठानी हैं।
पानी वाली अधिकारी के नाम से इनकी लोकप्रियता बनी। पहाड़ों पर बसे सुदूर गाँव में पानी पहुंचा कर जरूरत मन्दों की पहचान बनी,लोकप्रिय हुईं दिव्या को लोग अपने नेता के रूप में देख रहे हैं। मिर्जापुर में DM रह चुकी हैं। कई बार माता विंध्यवासिनी का दर्शन करने पहुंचती रही दिव्या ने अपनी पैठ वहां के लोगों में अपनी पैठ बना चुकी हैं।
अब देखना यह होगा कि नई राजनीतिक पार्टी बनाकर राजनीति में कितना असरकारी बनेगीं दिव्या मित्तल यह एक चुनौती भी है। हालांकि,यूपी की राजनीति में कदम रखना और प्रशासनिक सेवा करना दोनों अलग अलग राह हैं। दिव्या मित्तल बतौर प्रशासनिक अधिकारी काम की हैं, अब राजनीति में कदम रख रही हैं। दोनों में जमीन आसमान का अंतर है। यहां जो दिखता है वैसा होता नहीं और जो होता है वह अक्सर दिखाई नही देता। फिलहाल,राजनीति में नई एंट्री से हलचल तो है। अब देखना यह होगा कि मिर्जापुर की राजनीति में नई पार्टी को संगठनात्मक मजबूती कितना मिल पाती है और दिव्या इसे कैसे इनकैश करती हैं। भाजपा के लिए यह कदम सरदर्दी जरूर पैदा कर सकता है। रत्नाकर मिश्रा अभी उस सीट से विधायक हैं जहां से दिव्या मित्तल के चुनाव लड़ने की कवायद तेज दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन