लोकमंगल कामना के लिए योगी आदित्यनाथ ने की महागौरी की : पूजा
Editor
Sun, Oct 18, 2026
गोरखपुर - 18 अक्टूबर 2026 गोरखनाथ मन्दिर
महंत योगी आदित्यनाथ ने किया महागौरी निशा पूजन व हवन-
गोरखनाथ मन्दिर परिसर में महागौरी की पूजा अर्चना कर गोरक्षपीठ के महंत अदित्यनाथ योगी ने प्रदेश मि खुशहाली की कामना की । नवरात्रि के अष्टमी के पावन पर्व में माता दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की निशापूजन और हवन संपादित किया। यह पूजन मन्दिर परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर में किया गया।
सीएम योगी आदित्यनाथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखनाथ मन्दिर में पहुंचकर गुरु गोरखनाथ के दर्शन किये और ब्रह्मलीन गुरु अवेद्यनाथ के समाधिस्थल पर पुष्प अर्पित किए।
मन्दिर परिसर में नवरात्रि का अनुष्ठान भव्य दिव्य ढंग से मनाया जा रहा है। नवरात्रि के अष्टमी तिथि पर महागौरी की आराधना कर राज्य की खुशहाली के लिए मंगल कामना के उद्देश्य से अष्टमी महागौरी निशा पूजन व हवन संपन्न किया गया। इस अवसर पर सीएम गोरखपुर पहुंचे। नवरात्रि के अंतिम दिवस नवमी के दिन कन्या पूजन का कार्यक्रम रखा गया है।
राज्य के मुख्यमंत्री व गोरक्ष पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ पूर्व की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से नवरात्रि पूजन का कार्यक्रम मन्दिर परिसर में संपन्न कर रहे हैं। अपने व्यस्ततम समय में से समय निकालकर अपने अध्यात्मिक उत्तरदायित्व का भी निर्वहन किया।
कल यानी नवमी के उपलक्ष्य में कन्या पूजन कर नारी सम्मान व सशक्तिकरण का संदेश देंगे। और विजय दशमी के दिन नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन