काशी विश्वनाथ मंदिर में नए कार्याधिकारी की हुई नियुक्ति : सत्यम मिश्रा को मिली जिम्मेदारी
Editor
Thu, Sep 17, 2026
वाराणसी- मोक्ष नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर के नए सीईओ के रूप पीसीएस अधिकारी सत्यम मिश्रा को नई जिम्मेदारी दी गई है।
यह जिम्मेदारी मुख्य कार्याधिकारी के रूप में मिली है। सत्यम मिश्रा अभी तक प्रयागराज के एडीएम के रूप में दायित्व निभाते रहे हैं। मिश्रा प्रयागराज कुम्भ मेला में प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर कुशल दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के गुड बुक में इनका नाम दर्ज माना जाता है।
इसके पूर्व में कई जिलों में बतौर अतिरिक्त जिलाधिकारी के पद पर सेवा दी है। हरदोई के मूल निवासी हैं। व्यवहार कुशल व सूझ बूझ वाले मिश्रा अब काशी में बाबा के दरबार के मुखिया का दायित्व निभाएंगे। यह प्रधानमंत्री का लोकसभा क्षेत्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन