ब्रेकिंग

दौड़े दौड़े पहुंचे कलेक्टर व आयुक्त,जलभराव को दूर करने की जुगत में

गंगा यमुना उफान पर

गो माता के रोम रोम में है ईश्वर का वास

वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज

भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

सूचना

: गंगा घाट पर सैर करते वक्त हुआ हादसा : नौका विहार करते समय फंसी साड़ी काटना पड़ गया पैर.

उत्तरप्रदेश / बनारस -   वाराणसी की गंगा में नाव से घाटों का नजारा लेते समय एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। नाव पर लगे इंजन में महिला की साड़ी फंसने के बाद पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। महिला की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को पैर काटना पड़ गया है। महिला के पति ने हादसे के लिए नाविक को जिम्मेदार बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नाविक की तलाश शुरू कर दी है। भेलूपुर थाना क्षेत्र तुलसीपुर महालक्ष्मी अपार्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर प्रशांत सहाय 17 जुलाई को परिवार व रिश्तेदारों के साथ अस्सीघाट पर घूमने के लिए पहुंचे थे। अस्सी घाट पर मौजूद नाव संचालक ने नौका विहार का आफर दिया। इसके बाद डॉक्टर प्रशांत के साथ घाट पर गए 16 लोग नौका विहार करने के लिए नाव पर सवार हो गए। प्रशांत सहाय का आरोप है कि नाव का इंजन खुला देखकर उन्होंने ढक्कन लगाने के लिए कई बार नाविक से बोला। इसके बाद भी उसने नहीं लगाया। वापस लौटते समय सिंधिया घाट के सामने गंगा में लहर मारने के कारण नाव डगमगाई तो प्रशांत की पत्नी विभा सहाय की साड़ी और पैर इंजन में फंस गए। जब तक इंजन बंद किया जाता पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। किसी तरह अन्य नाविकों की मदद से साड़ी काटकर पैर निकाला गया। महिला को महमूरगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पता चला कि जांघ की हड्डी टूट गई है। पैर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। डॉक्टरों ने महिला का पैर काटकर उसकी जान बचाई। हादसे के तत्काल बाद नाविक मौके से फरार हो गए। प्रशांत सहाय ने घटना के दौरान नाविकों का फोटो मोबाइल में खींच लिया। इस आधार पर प्रशांत ने दोनों की शिनाख्त कर बुधवार देर रात तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नाव चलाने वाला शोलू और नाव मालिक अस्सी निवासी कृष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें