ब्रेकिंग

गंगा यमुना उफान पर

गो माता के रोम रोम में है ईश्वर का वास

वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज

भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

राज्य से मिटे हर सनातनी के माथे पर लगा कलंक,आओ करें टोका- टाकी!

सूचना

: IAS ट्रांसफर : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के डीएम कौशलराज शर्मा,अब होंगे प्रयागराज के कमीश्नर!

लखनऊ/प्रयागराज - उत्तरप्रदेश में कई आईएएस बदले गए हैं। उसी क्रम में प्रयागराज के कमिश्नर और बनारस के डीएम का भी ट्रांसफर हुआ है। 2006 बैच के आईएएस कौशलराज शर्मा जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के जिलाधिकारी थे,अब वह संगम नगरी प्रयागराज जिले के कमीश्नर होंगे।  अभी तक प्रयागराज के कमिश्नर संजय गोयल थे। अब कौशलराज शर्मा होंगे। कौशल राज शर्मा 2006 बैच के IAS हैं,हरियाणा भिवानी जिले के रहने वाले शर्मा काफी सूझ बूझ वाले व सख्त मिजाज के अधिकारी माने जाते हैं। कोरोना संकटकाल में डीएम के तौर पर किये गए काम और विश्वनाथ धाम का निर्माण समेत कई जनोपयोगी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने में जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा का योगदान रहा। उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रधानमंत्री मोदी खुद उनको सम्मानित कर पीठ थपथपा चुके हैं। शर्मा ने वाराणसी के 57 वें जिलाधिकारी के रूप में नवम्बर 2019 में पदभार संभाला था। अब उनके अनुभवों का लाभ प्रयागराज को मिलेगा। हालांकि कुम्भ का भव्य मेला प्रयागराज में लगता है। आगामी 5 महीने बाद माघ मेला लगेगा।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें