ब्रेकिंग

पूजा

जगद्गुरु शंकराचार्य

मामला जमीन विवाद का

मिर्जापुर में चर्चा तेज

महत्व

सूचना

: झमाझम बारिश - उत्तरप्रदेश में तेज बारिश होने के आसार,जारी हुआ अलर्ट,ये जिले रहेंगे प्रभावित

लखनऊ-

प्रकृति जब अपना रंग दिखाती है तो सारी बातें सार्थक हो जाती हैं.अभी फसल पकी नही है,बारिश की दरकार है.पितृपक्ष में बारिश अच्छी हुई थी,खेती के लिए खासकर धान की फसल के लिए लाभदायक रही. कुछ दिनों से धूप सताने लगी थी और किसान कुछ परेशान से दिखने लगे थे,लेकिन प्रकृति तो सबसे ऊपर है.सबका ख्याल रखती है,अब फिर बारिश होने लगी है। इस बारिश के बादलों के तेवर व पूर्वानुमान लगा मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट यूपी के कुछ जिलों के लिए है जिसमे लगभग 23 जिले प्रभावित रहेंगे.यहां सुबह से ही बारिश हो रही है.हालांकि इस बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। [caption id="attachment_3667" align="aligncenter" width="300"] तेज बारिश के प्रतीकात्मक चित्र (फ़ोटो).[/caption] लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में सुबह काले बादल छाए रहे। फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर तक पूरे शहर पानी बरसेगा। वहीं, अगले 48 घंटे तक बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. इन जिलों में तेज बारिश की है संभावना,अलर्ट जारी- 
बलरामपुर,गोंडा ,बस्ती ,अयोध्या, रायबरेली, फतेहपुर,कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ ,हरदोई, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, जौनपुर, आजमगढ़ समेत 23 जिलों में बारिश होंगी। कल से बारिश का दायरा और मात्रा दोनों में तेजी आएगी। छह से आठ अक्तूबर तक मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सात अक्तूबर को कुछेक स्थानों पर मूसलाधार बारिश की आशंका है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें