ब्रेकिंग

दौड़े दौड़े पहुंचे कलेक्टर व आयुक्त,जलभराव को दूर करने की जुगत में

गंगा यमुना उफान पर

गो माता के रोम रोम में है ईश्वर का वास

वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज

भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

सूचना

: दंगाइयों पर चला "बाबा" का बुलडोजर

Admin

Sun, Jun 12, 2022
राज्य ब्यूरो लखनऊ। उत्तरप्रदेश में हुई पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ व उपद्रवी हिंसा के विरूद्ध प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कानपुर ,प्रयागराज,सहारनपुर, फिरोजाबाद में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद बाबा का बुलडोजर गर्जना शुरू कर दिया है।  3 जून को बुलाया गया था बन्द. बता दें कि कानपुर में तीन जून को पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की कथित टिप्पणी के विरोध में  मुस्लिम संगठनों ने बन्द करने की कोशिश की थी ,इसी दौरान हिंसा फैल गई थी। 147 इमारतों से की गई थी पत्थरबाजी । पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जांच बाद इन पर भी कार्रवाई की जानी है। केडीए ने ध्वस्त की आरोपी की इमारत - हिंसक घटना के एक सप्ताह के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण(केडीए) ने शनिवार को मुख्य आरोपी के एक करीबी सहयोगी के स्वामित्व वाली एक ऊंची इमारत को ध्वस्त कर दिया जिसे मुख्य आरोपी जफर हयात हाशमी का करीबी रिश्तेदार कहा जाता है। पुलिस के अनुसार इस भवन में मुख्य आरोपी का पैसा लगा है और यह इमारत कानपुर के स्वरूप नगर मुहल्ले में है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें