ब्रेकिंग

जगद्गुरु शंकराचार्य

मामला जमीन विवाद का

मिर्जापुर में चर्चा तेज

महत्व

मामला पहुंचा PMO

सूचना

मनकामेश्वर मंदिर में शिव-शक्ति की आराधना, लोककल्याण के लिए महंत ने : लिया नौ दिन का संकल्प

मनकामेश्वर मंदिर में शिव-शक्ति की आराधना, लोककल्याण के लिए महंत ने लिया नौ दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प-

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, शिव के साथ शक्ति की पूजा-अर्चना कर शहर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना।

प्रयागराज- मनकामेश्वर मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे और भगवान शिव के साथ मां शक्ति की आराधना की। मन्दिर में भगवान भोलेनाथ के साथ ही साथ सिद्ध दात्री त्रिपुर सुंदरी माता राजराजेश्वरी का भी मन्दिर है। जहां मां भगवती साक्षात विराजमान हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में माँ भगवती त्रिपुरसुंदरी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए ही सिद्धदात्री स्वरूप में विराजमान हैं। श्रद्धालु जन यहां पूजन अर्चन कर अपने मन की कामना को पूर्ण करने की मंशा से यहां विशेष पूजन अर्चन करते हैं।

महंत ने लोककल्याण हेतु लिया नौ दिवसीय अनुष्ठानिक व्रत का संकल्प-

इस अवसर पर मंदिर के महंत ब्रह्मचारी श्रीधरानंद ने नवरात्रि के प्रथम दिन विशेष अनुष्ठान संपन्न कर शहर की खुशहाली, सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए नौ दिवसीय पूजन का संकल्प लिया। अनुष्ठान के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, सद्भाव और मंगल की कामना की गई। मन्दिर के महंत जी ने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने व शहर के मंगल कामना हेतु नौ दिवसीय विशेष पूजन अर्चन कर व अनुष्ठान व्रत का संकल्प लिया है।

इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज के कल्याण की प्रार्थना की।

इस मंदिर का है पौराणिक महत्व-

शिव की साधना, शक्ति की आराधना और लोककल्याण का संकल्प—मनकामेश्वर मंदिर में आस्था का अनुपम दृश्य आज अलौकिक व दिव्य लग रहा था। माता रानी के जयघोष से मन्दिर प्रांगण गुंजायमान हुआ। नवरात्रि के नौ दिन यहां मातारानी के भक्तों का तांता लगा रहता है। मन्दिर प्रयागराज के नए पुल के पास यमुना नदी के तट पर स्थित है। यहां की अति प्राचीन व पौराणिक मान्यता है। कहा जाता है कि यहां वनगमन के समय भगवान राम ने भी माता सीता के साथ मनोकामना हेतु पूजन अर्चन कर आगे बढ़े थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें