ब्रेकिंग

दौड़े दौड़े पहुंचे कलेक्टर व आयुक्त,जलभराव को दूर करने की जुगत में

गंगा यमुना उफान पर

गो माता के रोम रोम में है ईश्वर का वास

वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज

भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

सूचना

: नगर की खुशहाली व आरोग्यता के लिए बृजमोहन उपाध्याय कर रहे हैं श्रावणी मासिक रूद्राभिषेक

  [caption id="attachment_4707" align="aligncenter" width="300"] रुद्राभिषेक-पूजन करते हुए यजमान बृजमोहान उपाध्याय जी एवं अन्य।[/caption] भिलाई- अनवरत रुद्राभिषेक का संकल्प भिलाई के लिए वरदान साबित हो रहा है। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ का पूजन व रुद्राभिषेक कल्याणकारी होता है ऐसी मान्यता सनातन धर्म मे है। क्षेत्र की जनता का कल्याण व खुशहाली के लिए भिलाई वैशाली नगर के निवासी हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक बृजमोहन उपाध्याय ने पुनीत पुरषोत्तम श्रावण मास में रुद्राभिषेक को प्रतिदिन कराने करने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने हेतु सुप्रसिद्घ आचार्य कान्हा महराज का सहयोग प्राप्त है,जिसमे उनके द्वारा पूजन कार्य का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस आयोजन से भिलाई के लोगों में जबरदस्त उत्साह व धार्मिक अनुष्ठान का महत्व देखने को मिल रहा है। लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। पूरी व्यवस्था गोवर्धन फाउंडेशन कर रहा है,लोगों को कोई भी पूजन सामग्री की चिंता नही करनी पड़ रही है। इस प्रकार का आयोजन अपने आप मे अनूठा है और पहली बार किया जा रहा है,जिससे लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। अनवरत रुद्राभिषेक की इस कड़ी में मंगलवार को मॉडल टाउन के शनि मन्दिर में पूजन-अभिषेक किया गया। यजमान के रूप में सपत्नीक वरिष्ठ समाजसेवी बृजमोहन उपाध्याय रहे। यजमान बने उपाध्याय कहते हैं कि,जो लोग भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक अपने घर मे या किसी मन्दिर में करना चाहते हैं तो वे मोबाइल नम्बर 977224488 पर दो दिन पहले संपर्क कर कन्फर्म कर पूजन करवा सकते हैं। फिलहाल भिलाई नगर,वैशाली नगर के मंदिरों में किया जा रहा है। समाजहित से जुड़ा यह महारुद्राभिषेक सभी का मनोरथ पूर्ण करने व कल्याणकारी है,इसका लाभ लोगो को लेना चाहिए ताकि भगवान भोलेनाथ की महती कृपा प्राप्त होती रहे। बता दें कि कल बुधवार को मॉडल टाउन के पंचमुखी हनुमान मंदिर में रुद्राभिषेक सुबह होगा, जिसमे वार्ड के भी लोग शामिल रहेंगे। रुद्राभिषेक करने सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। सुबह 7 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें