ब्रेकिंग

दौड़े दौड़े पहुंचे कलेक्टर व आयुक्त,जलभराव को दूर करने की जुगत में

गंगा यमुना उफान पर

गो माता के रोम रोम में है ईश्वर का वास

वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज

भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

सूचना

: शंकराचार्य का हुआ धामगमन;99 वर्षीय स्वरूपानंद महराज ने मध्यप्रदेश में ली अन्तिम सांस,भक्तों में शोक की लहर

नरसिंहपुर -  द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में उनका निधन हुआ। जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने आश्रम में दोपहर 3 बजे के करीब अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना 99वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया था। 2 सितंबर 1924 में उनका जन्म हुआ था। वह द्वारका और ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य थे। [caption id="attachment_3229" align="aligncenter" width="300"] स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती शंकराचार्य[/caption] सोमवार शाम 5 बजे आश्रम में दी जाएगी समाधि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का बेंगलुरु में इलाज चल रहा था। कुछ ही दिन पहले वह आश्रम लौटे थे। उनके निधन पर शोक की लहर है। उनके शिष्य ब्रह्म विद्यानंद ने बताया कि सोमवार शाम 5 बजे उन्हें आश्रम में ही समाधि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी ने 99 की उम्र में अंतिम सांस ली। स्वामी स्वरूपानंदजी आजादी की लड़ाई में जेल भी गए थे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी। उनके निधन पर कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदना व्यक्त की। https://twitter.com/priyankagandhi/status/1568929166451703808?t=DpudQP-2tR15b-UF4b-Zbw&s=19 https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1568935115996434432?t=YMf9mJFJhnAvPYJYK6aNxA&s=19

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें