: किसानों के लिए राहत-नैनों यूरिया की तरह नैनो डीएपी भी.एक बोरी के बराबर आधे कीमत में मिलेगी नैनो डीएपी
नई दिल्ली- किसानो की आय दुगुनी हुई या नही यह तो नही कहा जा सकता,लेकिन खाद की किल्लत से कुछ राहत नई तकनीकों के साथ जरूर देखने को मिल रहा है.अब डीएपी खाद को भी तरल नैनो रूप में लांच किया गया है.जिस तरह से यूरिया नैनो तरल रूप में लांच हुई थी उसी प्रकार से डीएपी को भी लांच किया गया.केंद्रीय उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को बताया कि सरकार ने नैनो तरल डीएपी लांच करने की अनुमति दे दी है.अब जल्द ही किसानों को इसका लाभ मिलेगा.
बता दें कि,आये दिन खाद की किल्लत व इसके बढ़ती कीमत से किसान परेशान रहते थे.एक बोरी डीएपी खाद की कीमत 1350 रुपये है और नैनो डीएपी की कीमत 600 रुपये प्रति बोतल है.जो काम एक बोरी डीएपी करती है वही काम आधा लीटर की नैनो डीएपी भी करेगी.आधे कीमत पर किसानो को आधा लीटर नैनो तरल डीएपी मिल सकेगी जिससे किसान काफी राहत महसूस करेंगे.
उर्वरक मंत्री मांडविया ने ट्वीट कर जानकारी दी कि,नैनो यूरिया के बाद नैनो डीएपी की अनुमति सरकार ने दे दी है.उन्होंने कहा कि उर्वरकों के मामले में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है.इसकी जानकारी उर्वरक सहकारी संघ इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने शुक्रवार को ट्वीट कर दी और बताया कि नैनो डीएपी को बाजार में लांच करने की अनुमति दे दी है.इफको ने ही 2021 में नैनो तरल यूरिया पेश किया था.यह कदम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी.जितने में एक बोरी डीएपी मिलती है उतने में दो बॉटल नैनो डीएपी मिलेगी और अधिक रकबा भी कवर होगा.
विज्ञापन
विज्ञापन