ब्रेकिंग

पूजा

जगद्गुरु शंकराचार्य

मामला जमीन विवाद का

मिर्जापुर में चर्चा तेज

महत्व

सूचना

: राहत- ईडी ने 30 घण्टे पूंछतांछ के बीच राहुल गांधी को 100 घण्टे की दी मोहलत

Admin

Fri, Jun 17, 2022
नईदिल्ली- कांग्रेस के लिए कुछ राहत की सांस लेने वाली खबर सामने आई है। नेशनल हेराल्ड मामले में पूंछतांछ कर रही ईडी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के निवेदन को स्वीकृति देते हुए 100 घण्टे की मोहलत दी है। इस संबन्ध में राहुल गांधी से लगातार 3 दिनों से हो रही पूंछतांछ को अब राहत दी गई ही। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने राहुल से गुरुवार को पूंछतांछ न कर शुक्रवार को बुलाया था,जिसमे राहुल गांधी ने मोहलत मांगते हुए सोमवार को उपस्थित होने की गुजारिश ईडी से की थी,जिस पर मंजूरी देते हुए उनसे सोमवार को पूँछतांछ की जाएगी। 

 पूंछतांछ की जितनी लंबी लिस्ट उतना लंबा कांग्रेस का धरना प्रदर्शन - इधर जितनी लंबी ईडी के सवालों की लिस्ट है उधर उतना ही लंबा कांग्रेस का धरना प्रदर्शन होते जा रहा है। दिल्ली की सड़कों से लेकर अन्य प्रांतों तक अपने नेता के समर्थन में कांग्रेसी सड़कों पर प्रदर्शन करने आगे आ रहे हैं। आये दिन लगातार पुलिस से झड़प व उग्र प्रदर्शन की बात सुर्खियों में बनी रहती है। 

 इस मामले में भाजपा ने मौन साध रखा है ?  राजनीति में जो दिखता है दरअसल, वो होता नहीं ! राहुल की ईडी पूंछतांछ मामले में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने मौन साधते हुए हो रहे करतूतों पर मौन साध रखा है। कानून का राग अलापने वाली पार्टी ने अपने एजेंडों पर फोकस करते हुए राजनीतिक समीकरणों पर लगता है ध्यान दे रही है। राहुल की पूंछतांछ के बाद सोनिया गांधी से भी पूंछतांछ होनी है। हो सकता है कि सड़कों पर हो रहे आंदोलनों की निगरानी करते हुए प्रवर्तन निदेशालय की पूंछतांछ पूरी होने के बाद कुछ स्टेंट लेने की मंशा का तूफान थमा हो ऐसी चर्चा भी विश्लेषकों के अंदर खाने में चल रही है।  राहुल को 100 घण्टे की मिली राहत के बाद भी क्या  जारी रहेगा धरना प्रदर्शन- प्रवर्तन निदेशालय से मिली 100 घण्टे की मोहलत के बाद भी क्या कांग्रेसी अपने नेता के समर्थन व ईडी के सवालों की पूंछतांछ के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे या उनके कदम थमेंगे यह भी गौर करने वाली बात होगी। क्या बनेगी आगे की रणनीति यह भी रणनीतिक हिस्सा होगा। हालांकि इस मामले ने पूरे देश मे राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। महत्वपूर्ण  यह है कि देश की सर्वोच्च स्वायत्त इकाइयां हैं ईडी व सीबीआई इन पर भरोसा करना राष्ट्रीय सुरक्षा व गंभीरता को बनाये रखना है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें