ब्रेकिंग

पूजा

जगद्गुरु शंकराचार्य

मामला जमीन विवाद का

मिर्जापुर में चर्चा तेज

महत्व

सूचना

: ED से राहत मिलते ही बीमार माँ से मिलने अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

Admin

Fri, Jun 17, 2022
नई दिल्ली- ED से तीन दिनों की मिली मोहलत से राहुल गांधी अपनी माँ से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी इन दिनों कोरोना से संक्रमित हैं और सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। माँ की बीमारी का हवाला देते हुए राहुल ने ED से पूंछतांछ की तीन दिनों की मोहलत मांगी थी .ED से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी बेटे का फर्ज निभाते हुए माँ की देखरेख में रात में ही अस्पताल पहुंचे हैं। सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में बीते रविवार से ही भर्ती हैं। कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती हैं सोनिया गांधी- सोनिया गांधी 2 जून को कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। वहीं 11 जून को हुई उनकी दूसरी जांच भी पॉजिटिव आई थी,जिसके बाद रविवार 12 जून को तबियत बिगड़ने के बाद सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था .तब से वह डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती हैं।समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने सूत्रों के हवाले से कहा है कि सर गंगाराम अस्पताल में ईएनटी विभाग के डॉक्टरों की एक टीम इनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें