ब्रेकिंग

दौड़े दौड़े पहुंचे कलेक्टर व आयुक्त,जलभराव को दूर करने की जुगत में

गंगा यमुना उफान पर

गो माता के रोम रोम में है ईश्वर का वास

वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज

भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

सूचना

: सभी अटकलों पर लगा विराम : 2024 में नरेंद्र मोदी ही होंगे प्रधानमंत्री उम्मीदवार- अमित शाह

Admin

Mon, Aug 1, 2022
पटना (बिहार)- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पटना में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में फिर से बीजेपी के पीएम कंडिडेट होंगे. [caption id="attachment_2354" align="aligncenter" width="300"] उद्बोधन देते हुए गृहमंत्री अमित शाह(पटना)[/caption]  दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय,2024 में बीजेपी से नरेंद्र मोदी ही होंगे पीएम कंडिडेट-  लोकसभा 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. पीएम मोदी की उम्मीदवारी की घोषणा गृहमंत्री अमित शाह ने पटना में आयोजित बीजेपी के सभी सात मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की. [caption id="attachment_2355" align="aligncenter" width="300"] पीएम नरेंद्र मोदी[/caption] 2024 समेत अन्य चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी ने पटना में 30 और 31 जुलाई को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी.रविवार को बैठक में समापन के दिन गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "बीजेपी और जेडीयू 2024 में साथ मे चुनाव लड़ेंगी,नरेंद्र मोदी बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे,"इसी के साथ सभी अटकलों पर विराम लग गया,जिनमे पीएम मोदी के रिटायरमेंट को लेकर कयासबाजी की जा रही थी. इस मौके पर बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने कहा,"बीजेपी और जेडीयू 2024 का लोकसभा चुनाव साथ लड़ेंगी.इस बारे में कोई भ्रांति नही है,2024 का चुनाव फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा,हमने 2024 का चुनाव और फिर से बिहार के 2025 का चुनाव साथ मे लड़ना तय किया है." कश्मीरी महिलाओं के द्वारा बनाया गया तिरंगा सभी सदस्यों को बांटा गया-  बैठक में कश्मीर में महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा उपस्थित सभी सदस्यों को बांटा गया,इसके माध्यम से यह सन्देश देने की कोशिश की गई कि धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में लोगों की सोच बदल रही है। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के कोने कोने में तिरंगा झंडा फहराना है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक देश मे सबसे ज्यादा आदिवासी,दलित और गाँव के लोगों को ही मंत्री,मोदी सरकार में बनाया गया है। अमित शाह बोले कि देश मे देशभक्ति का वातावरण बनाना है और 13 से 15 अगस्त तक 3 दिन देश के कोने कोने में तिरंगा झंडा फहराना है.ये बीजेपी कार्यकर्ता सुनिश्चित करेंगे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें