ब्रेकिंग

गंगा यमुना उफान पर

गो माता के रोम रोम में है ईश्वर का वास

वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज

भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

राज्य से मिटे हर सनातनी के माथे पर लगा कलंक,आओ करें टोका- टाकी!

सूचना

: शराब की जद में तीन की हुई मौत,नौजवान की दो दिन पहले ही हुई थी शादी

रायपुर- छःत्तीसगढ़ के जांजगीर से एक दुखद खबर सामने आ रही है.3 लोगों की मौत शराब पीने से हो गई.जांजगीर के रोगदा गाँव मे खुशियों की जगह मातम उस वक्त पसर गया जब पता चला कि शराब पीने से 3 मर गए.उसमें से एक व्यक्ति सैनिक भी था जिसकी अभी दो दिन पहले ही शादी हुई थी.आज उसका रिसेप्शन था,दोस्तों के साथ दारू पीना ही काल बन गया.बताया जा रहा है कि तीनों ने एक साथ बैठकर दारू पी है.इस मौत पर जिले के कप्तान विजय अग्रवाल का कहना है कि शराब पीने से मौत हुई है,जहरीली शराब होना बताया जा रहा है,लेकिन बिना पोस्टमार्टम के मौत का कारण स्पष्ट नही हो सकेगा,तीन मृतकों में से मृतक नंदलाल कश्यप की दो दिन पहले ही शादी हुई थी आज उसका भोज था.लेकिन गम में बदल गई खुशी. जानकारी के मुताबिक घटना जांजगीर जिला के ग्राम रोगदा का है. बताया जा रहा हैं कि गांव में रहने वाला नंदलाल कश्यप आर्मी में जवान था। दो दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। गाँव के लोगों को आज सामूहिक भोज के लिये जवान के परिवार ने न्यौता दिया था। जिसके लिये नंदलाल कश्यप,परसराम साहू और सतीश कश्यप दाल पिसाई कराने के नाम पर घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि उसी दौरान कोचिया से देशी शराब खरीदकर तीनों ने देशी शराब का सेवन किया था। शराब सेवन के बाद तीनों की एकाएक तबियत बिगड़ने लगी और तीनों मौके पर ही बेहोश हो गये। घटना के बाद आनन फानन में तीनों को नवागढ़ स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें