ब्रेकिंग

यदि रावण मर चुका है, तो फिर अहंकार क्यों जीवित है?

सनातन की सुगंध राजनीति में घुले, इसमें आपत्ति नहीं; लेकिन राजनीति की गंध सनातन के मूल स्वरूप पर हावी न हो

पूजा

जगद्गुरु शंकराचार्य

मामला जमीन विवाद का

सूचना

: 15 दिन पहले ही बनी सड़क हल्की बारिश में ही गई उखड़।

Admin

Thu, Jun 23, 2022
दुर्ग - दुर्ग शहर मे गुणवत्तापूर्ण कार्य न किये जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने महापौर धीरज बाकलीवाल से मुलाकात कर गुणवत्ता विहीन सड़क बनाये जाने या विरोध करते हुए जांच कराए जाने की शिकायत की है। महापौर के साथ ही इसकी शिकायत नवपदस्थ आयुक्त आशीष देवांगन से भी की गई। आदमी पार्टी ने बताया कि नगर के वार्ड क्रमांक 22 के धमधा ओवर ब्रिज के आगे सूर्या होटल से तितुरडीह जाने के रास्ते का डामरीकरण 15 दिन पहले ही कराया गया था लेकिन एक हल्की बारिश में ही यह सड़क उखड़ने लगी है। इस सड़क निर्माण में ठेके की राशि 34 लाख स्वीकृत की गई थी। उक्त सड़क निर्माण कार्य का ठेका क्वालिटी कंस्ट्रक्शन को दिया गया था।  गुलाब पुष्प भेंट कर घटिया सड़क निर्माण की जांच कराए जाने "आप" ने की शिकायत- गुरुवार को आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह के नेतृत्व में शहर अध्यक्ष डॉ एस के अग्रवाल ने गांधीगीरी का परिचय देते हुए गुलाब का पुष्प गुच्छ भेंट कर महापौर व आयुक्त से गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण की जांच करने अपील किया है। उन्होंने महापौर व आयुक्त से उक्त सड़क में बरती गई लापरवाही व किये गए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। साथ ही जिला अध्यक्ष के साथ गये प्रतिनिधिमंडल ने शहर में कराए जा रहे कार्यों में मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाने की मांग भी किया। मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में मेहरबान सिंह,डॉ एस के अग्रवाल, ओंकार ताम्रकार,छम्मन देशमुख,नितेश ताम्रकार,सोनू यादव ,मनीष मिश्रा, रउफ अंसारी,जीतू,रवि सोनी,अजय सोनी,सूरज शर्मा,आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें