: बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि
Admin
Fri, Jun 24, 2022
दुर्ग- वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गोंडवाना साम्राज्य के गौरव रानी दुर्गावती विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,पिछड़ा वर्ग आयोग छग शासन उपाध्यक्ष आरएन वर्मा ने कसारीडीह सिविल लाइन स्थित साई मंदिर द्वार के सामने प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।इस कार्यक्रम में समाज के लोगो ने बलिदान दिवस के अवसर पर वीरांगना रानी दुर्गावती को याद किया। विधायक अरुण वोरा ने कहा शक्ति और साहस का प्रतीक थीं वीरांगना रानी दुर्गावती। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती के बलिदान को समाज को याद करना चाहिए उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार, एकता समाज के प्रगति के लिए आवश्यक हैं। समाज के सदस्यों ने मिलकर वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया। इस मौके पर विधायक व महापौर ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किया। हर साल 24 जून को बलिदान दिवस के रूप में रानी दुर्गावती की पुण्यतिथि मनाई जाती है। आज महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर देश उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है।खुसरो परिवार,केंद्रीय गोड़ धमधागढ़ समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन