ब्रेकिंग

गंगा यमुना उफान पर

गो माता के रोम रोम में है ईश्वर का वास

वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज

भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

राज्य से मिटे हर सनातनी के माथे पर लगा कलंक,आओ करें टोका- टाकी!

सूचना

: किसानों को आत्मनिर्भर बनाने किसान आयोग का हो गठन-भानू

Admin

Wed, Nov 16, 2022

किसान आयोग का गठन करने पीएम मोदी को भानू का पत्र-

दिल्ली- भारतीय किसान यूनियन(भानू)देश भर के किसानों की आवाज बनकर उनके हित व अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है.इसी दिशा में किसानों के लिए किसान आयोग बनाने की मांग भानू ने की है.जिलेवार जिलाधिकारियों के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर सौंपा गया है.भानू की इस पहल का स्वागत देशभर के किसान कर रहे हैं.

 भानू की क्या है मांग -

भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने अपनी मांग में कहा है कि,जैसे अन्य आयोग बनाये गए हैं उसी तरह से एक किसान आयोग बनाया जाय जिसमे किसान अपनी बात व अपनी समस्या को रख सकेंगे.मांग पत्र में कहा गया है कि, किसान आयोग का गठन किया जाय.आयोग में किसान ही अध्यक्ष होगा.किसान ही सदस्य होंगे और किसानों के हित की ही बात होगी.     मांग पत्र में बताया गया है कि किसान सबसे बड़ा उत्पादक है,जो सब्जी,फल व अन्न उगाता है.लेकिन पानी की उपलब्धता हेतु बिल न दे पाने की स्थिति में कनेक्शन काट दिया जाता है.बिजली कनेक्शन काटने से मोटर पम्प नही चल पाते हैं,जिससे उत्पादन में परेशानी होती है.किसानों के ऋण माफी पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है.फसलें ओला,बाढ़ व सुखाड़ के कारण बर्बाद हो जाती हैं जिसका उचित मुवावजा नही मिल पाता है,इस कारण किसानों के हित मे किसान आयोग के गठन की जरूरत है. 75 सालों में किसानों के हित को ध्यान में नही रखा गया.किसान पूरे देश का पालनहार है,लेकिन उसके फसल की पूरी कीमत नही मिल पाती है.अनाज,सब्जी के साथ ही फल,दूध,तथा अन्य खाद्य सामग्री किसान ही देश को उपलब्ध कराता है.अनाजों का उचित दाम न मिल पाने से किसानों को आर्थिक विकास से वंचित रहना पड़ता है.सरकारें वादे कर सत्ता में तो आ जाती हैं लेकिन मांगो को पूरा करने में दिलचस्पी नही दिखाती, इसलिए किसानों की आवाज को उठाने वाले किसान संगठन भानू ने देश भर में इस मुहिम की शुरुवात कर किसान हित की क्रांति में लगा हुआ है.

यूनियन ने शुरू की बैल बुग्गी व पदयात्रा-

ठाकुर सुनील सिंह उर्फ वीर बहादुर राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश प्रताप सेना भारतीय किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में चल रही बेल बुगगी व पदयात्रा दादरी थाने से प्रात 11 बजे राम लीला मेदान को प्रस्थान की. आज की यात्रा का शुभारंभ ठाकुर किरन पाल सिंह राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अपनी पत्नी छाया व पोते युवी ठाकुर केसाथ आए, ठाकुर सत्येंद्र सिंह सिसोदिया प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश ,योगेन्द्र नागर प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश,नीरज कुमार मीना महा सचिव युवा मोर्चा, कपिल शर्मा जिला उपाध्यक्ष गोतम बुद्ध नगर योगेश प्रताप सेना के कार्यकताओं ने किया.  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें