भिलाई
- देश का पर्यावरण अच्छा रहना सभी नागरिकों के लिए अतिआवश्यक है। पर्यावरण विनाश के लिए सबसे बड़ी भागीदारी मनुष्य की ही है। कोरोना महामारी ने हमे जगाया और इसका महत्व बताया कि पर्यावरण संरक्षण इंसान के लिए कितना आवश्यक है। किसी भी बीमारी से जंग हम तभी जीत सकते सकेंगे, जब पर्यावरण स्वच्छ हो। पर्यावरण का सूत्र हम सब को याद रखना चाहिए,वह सूत्र है - अधिक से अधिक पेड़- पौधे लगाना ।
"हर आंगन एक पेड़" अभियान -
भिलाई में पर्यावरण को हरा भरा बनाने पेड़ लगाने की कवायद शुरू की गई है। जिसमे लगभग हजारों पौधों की रोपाई की जा चुकी है। इस अभियान की शुरुवात आर्टकाम संस्था के युवा कलाकार व सामाजिक चिंतक निशु पांडेय ने की है। निशु का कहना है कि उनकी कोशिश है कि भिलाई के हर आंगन में एक पेड़ अवश्य होना चाहिये ताकि पर्यावरण व हरियाली हमारे भिलाई में संतुलित दिखे। इस अभियान में लोगों का सहयोग व जुड़ाव है। शहर के उद्योगपति, चिकित्सक,सामाजिक कार्यकर्ता व युवाओं का सहयोग इस अभियान को मिल रहा है।
दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने भी इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए कई पौधों को लगाकर उसे जीवित रखने का संकल्प ले चुके हैं।
प्रति रविवार पौधे लगाने निकलते हैं आर्टकाम के युवासाथी । भिलाई के छावनी चौक में 19 जून दिन रविवार को इसकी हलचल दिखी जिसमे खालसा आयरन वर्क्स करमजीत सिंह के यहाँ से कारवां आगे बढ़ा और नीरज इंडस्ट्री में कई फलदार पौधे रोपे गए। इन्डस्ट्री के डायरेक्ट अनिल झा ने इस पहल से काफी खुश व प्रभावित हुए। बता दें कि अनिल झा ने आर्टकाम के सदस्य करमजीत सिंह से खुद होकर संस्था के अभियान की सराहना करते हुए अपने इंडस्ट्री में पौधरोपण करने आमंत्रित किया था।
इस अवसर पर पर्यावरणप्रेमी करमजीत सिंह, संजय खंडेलवाल,शारदा गुप्ता,नीलकमल सोनी,रमेश श्रीवास्तव,अरविंद पांडेय, शिवनाथ सेवा मंडल के संयोजक संजय मिश्रा, मदन सेन,पारस जंघेल,जसवंत सिंह,सरताज सिंह,भास्कर तिवारी, मनीष झा, बॉबी देओल ,राजेश सिंह,हंसराज पटेल,इंद्रजीत सिंह, गोविंद गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
निशु पांडेय ने नीरज इंडस्ट्री सहित अन्य कम्पनियों व संस्थाओं से अनुरोध किया है कि" हर आंगन एक पेड़" मुहिम को घर घर पहुंचाने में सहयोग करें
।
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें -
मानव को एक संकल्प की जरूरत है पर्यावरण संरक्षण के लिए। इसके लिए मजबूत इरादे के साथ मेहनत करना शुरू करना पड़ता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए निशु पांडेय ने कदम बढ़ाया है जो कि पूरे समाज व आने वाली पीढ़ी के लिए सार्थक व जीवनदायी कदम है। इस अभियान में पूरे लोगों को पूरे मनोयोग से सहयोग कर आगे आना चाहिए ताकि भिलाई को हरियर बनाने का संकल्प पूरा हो सके।
O
सिख समाज बढ़ा आगे-" हर आंगन एक पेड़ "अभियान में सिक्ख समाज बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। अपना फर्ज बताकर खालसा इंडस्ट्री के प्रोप्राइटर ने कहा कि हम तो संकल्पित हैं ही,हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं और उन्हें बचाया भी जाये ताकि कोरोना जैसी महामारी के समय जो आक्सीजन की हायतौबा मची थी ,वह प्राकृतिक आपदा तो कम से कम न हो! जितने पेड़ पौधे होंगे उतना ही वायुमंडल शुद्ध होगा ,खासकर इसकी आवश्यकता इंडस्ट्रियल एरिया में अधिक है। उनके ही परिवार का एक नन्हा शिशु भी "हर आंगन एक पेड़" का टीशर्ट पहन कर खुश हो रहा था। यह संदेश आने वाली पीढ़ी का था,पौधरोपण के सहेजने का था और पर्यावरण बचाने भावी पीढ़ी की शुरुवाती संकल्पना का था। उस नन्हे बालक की आनंददायक उपस्थिति अपने दादा के साथ ,नन्हे कदमो की छोटे छोटे थापों से मानो यह कह रही थी "आपने तो पौधा रोप दिया है,इसके संरक्षण की जिम्मेदारी अब हमारी है"।