CORONA UPDATES CHHATTISGARH : प्रदेश में तेजी से फैल रहा कोविड,सावधानी जरूरी
Wed, Jun 4, 2025
रायपुर
(
छत्तीसगढ़
) - फिर से पूरे देश में कोरोना फैलने लगा है। देश भर की स्थिति यदि देखी जाय तो अभी तक 4000 के पार कोविड संक्रमित पाए गए हैं। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। राज्य में कोविड के 4 नए केस और सामने आए हैं। जिनमें से 3 केस रायपुर के और एक केस बिलासपुर का है। इसी के साथ राज्यभर में 15 से ज्यादा केस कोविड के मिले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार,राजधानी रायपुर में कल 3 नए मरीज मिले थे और इससे पहले 7 नए केस चिन्हांकित किये गए थे। गौरतलब बात यह है कु इनमें से कोई भी मरीज कहीं बाहर से नही आया यानि उन लोगों की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री देखने को नही मिली है। कुल 10 मरीज देखे गए हैं। जिसमें 9 को होम कोरोटाइन किया गया है और एक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
रायपुर के अलावा पड़ोसी जिला दुर्ग और बस्तर में भी कोविड के पेसेंट पाए गए हैं। रायपुर में ज्यादा मरीज मिले हैं तो वहीं बिलासपुर और बस्तर में एक एक संक्रमित पाए गए हैं ।
स्वास्थ्य विभाग और जानकारों के अनुसार,सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। भीड़ भाड़ वाली जगहों से बचें और सैनिटाइजर, मास्क का उपयोग करें। यदि बहुत आवश्यक न हो तो घर से न निकलने की सलाह एक्सपर्ट दे रहे हैं।
मौसम अपडेट : प्री मानसून बारिश ने मचाया कहर कई राज्यों में एलर्ट जारी
Mon, May 26, 2025
रायपुर (छत्तीसगढ़) - प्री मानसून बारिश ने कुछ जगहों पर कहर ला दिया है। मानसून के पहले ही मानसून आना प्री मानसून कहलाता है। अमूनन बारिश का मानसून 10 से 15 जून के आसपास माना जाता है लेकिन इस बार समय के पहले ही मौसम में नमी देखी जा रही है। मानसून के पहले ही बारिश होने से गर्मी से निजात मिलने लगी है।
कई राज्यों में बारिश तेज होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आज (26 मई) को महाराष्ट्र में तेज बारिश होने से मुम्बई की सड़कों में पानी भर गया न सिर्फ सड़कों गलियों में बल्कि घरों में भी पानी भर जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं,केरल,आसाम, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में भी तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई।
नौतपा के तपने से पूर्व ही बारिश होने से मौसम में नमी देखी जा रही है। लू से एक तरफ निजात मिलती दिख रही है तो वहीं दूसरी तरफ बारिश से लोग परेशान भी देखे जा रहे हैं।
मौसम विभाग ने जारी एडवाइजरी में कहा है कि अन्य कई प्रान्तों में भी तेज गरज के साथ बारिश होगी। जिसमें उत्तरभारत,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़,दक्षिण भारत के प्रान्तों में तेज बारिश होगी। यलो एलर्ट जारी करते हुए सावधान रहने की भी सलाह दिया है।
सुबह से बादल घिरने और उमस बढ़ने से छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है। बिजली कड़क के साथ तेज बौछार के साथ बारिश हुई। राजधानी रायपुर में भी निचली बस्तियों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा ।
: मौसम ने बदली करवट तेज तूफानी बारिश से मची आफत,एलर्ट घोषित
Sat, May 3, 2025
रायपुर(
छत्तीसगढ़)- एक तरफ जहां गर्मी से लोग हलाकान हो रहे हैं वहीं तूफानी बारिश ने भी कहर ढा दिया है। छत्तीसगढ़ में अचानक दो दिनों से मौसम तूफानी हुआ है। दोपहर 3 बजे के बाद एकाएक अंधेरा छा गया और तेज तूफान शुरू हुआ। शुक्रवार और शनिवार में तूफानी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। राहगीर कहीं पेड़ों के गिरने से चोटिल हुए तो कहीं की सड़कें जाम रहीं। तेज अंधड़ के साथ कहीं खंभे गिरे तो कहीं आकाशीय बिजली की चपेट में जान भी चली गई। फिलहाल अभी 6 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
मौसम विभाग की चेतावनी,रहें एलर्ट-
शुक्रवार को दोपहर तेज आंधी के साथ बारिश हुई। यह तूफानी बारिश राज्य के लगभग सभी जिलों में हुई है। जिससे फसलें भी प्रभावित हुई हैं। फसलों को नुकसान हुआ जिससे किसानों के माथे पर चिंता की रेखाएं देखी गईं। मौसम विभाग ने एलर्ट जारी करते हुए कहा है कि ऐसा ही मौसम आगामी 3 दिनों तक और रहने की संभावना है। तेज आंधी तूफान से एलर्ट रहने की जरूरत है। सावधानी बरतना आवश्यक है।रायपुर,बिलासपुर,पेंड्रा मरवाही,जशपुर,अंबिकापुर, रायगढ़,जांजगीर ,दुर्ग भिलाई,कवर्धा-बेमेतरा,मनेन्द्रगढ़ से लेते हुए दंतेवाड़ा और जगदलपुर में जगह जगह पेड़ गिरे और तेज बारिश हुई है। पेंड्रा मरवाही से बिलासपुर रास्ते पर कई पेड़ों के गिर जाने से रास्ता भी बन्द रहा। आवाजाही कर रहे राहगीरों पर मुसीबत बनी आंधी ने कइयों को चोटिल भी किया है। खबर यह भी है कि आकाशीय बिजली के गिरने से एक शिक्षक की मौके पर ही जान चली गई।
3 दिनों तक रहें सावधान -
मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अभी तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। घर से दूर की यात्रा तभी करें जब आवश्यक हो,खासकर उन रास्तों पर जहां घने जंगलों से सड़कें गुजरती हों।3 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
गर्मी से निजात तो मिली लेकिन काफी नुकसान भी हुआ-
एक तरफ इस बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली तो वहीं किसानों को नुकसान भी हुआ। आम की फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। कई जिलों में धान की फसलें प्रभावित हुई हैं। 6 मई तक मौसम तूफानी रहेगा। कहीं बारिश,ओले तो कहीं तेज अंधड़ के साथ बारिश होगी। राज्य में ओले भी गिरे हैं जिससे फसलों को नुकसान हुआ है। इस बारिश से राजधानी के कई मोहल्लों में जल भराव भी हुआ जिससे लोगों के घरों में भी पानी भर गया। सड़कें लबालब रहीं और बिजली के खंभे भी गिरे। बिजली के तार गिरने व खंभे टूटने से बिजली गुल रही।
यह पश्चिमी विक्षोभ का कहर है जो कि अभी बना रहेगा
ऐसा मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है।