: सावधान!कहीं आपकी जेब खाली तो नही हो रही है.
Thu, Jun 23, 2022
रायपुर
- अक्सर लोग फोन कॉल ,सायबर एवं ऑनलाइन ठगी के शिकार हो जाते हैं। यह लगातार अखबारों में पढ़ने व देखने को मिल ही जाता है। अगर आपके मोबाइल के व्हाट्सएप में 10 डिजिट के नंबर से कोई मैसेज आ रहा है. तो आप सतर्क हो जाइए. क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के नाम पर साइबर ठग आपको अपना शिकार बना रहे हैं. दरअसल पिछले दो तीन दिनों से सरगुजा समेत प्रदेश के सैकड़ों मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज आ रहा है. जिसमें अंग्रेज़ी में ये लिखा रहता है कि “आपके पिछले महीने के बिल भुगतान नहीं होने से आपकी बिजली आज रात 9:30 तक काट दी जाएगी. इसलिए आप इस नंबर पर तत्काल संपर्क करें”.इधर ऐसे मैसेज से भयभीत होकर कुछ लोग साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस जा रहे हैं और उस मैसेज के अंत में दिए नंबर पर एक एप इंस्टाल करने के निर्देश के अनुसार ऐप को डाउनलोड करते है. उसके बाद जैसे ही एप के पेमेंट मोड़ पर जाते हैं. तो साइबर ठग आपके अकाउंट से रुपये उड़ा देंते हैं. आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के विद्युत विभाग के मुताबिक़ उनकी तरफ़ से ना ही 10 डिजिट के किसी नंबर से बकाया बिल का मैसेज भेजा जाता है और ना ही बिजली एप के अलावा किसी अन्य एप के उपयोग के लिए कहा जाता है.अम्बिकापुर विद्युत विभाग के एक्सक्युटिव इंजीनियर (EE) कुमार सत्यप्रकाश ने मीडिया टीम को बताया कि साइबर ठगों द्वारा मोबाइल पर फेक मैसेज भेज कनेक्शन काटने की धमकी दे लोगों से बिजली भुगतान के नाम से ठगी की जा रही है. ऐसे लोगों से सावधान रहें. उन्होंने कहा कि दस डिजीट वाले इन फर्जी मोबाइल नंबर पर सायबर ठग विद्युत उपभोक्ताओं को मोबाइल नम्बर ले कोई ऐप या लिंक डाउनलोड करने कहते है.जिससे उपभोक्ता ठगी का शिकार हो जाए जाते है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी अपने उपभोक्ताओं को 10 अंकों का मोबाइल नंबर पर कोई मैसेज नहीं भेजता है और ना ही 10 अंकों के नंबर पर कोई भुगतान स्वीकार किया जाता है. किसी प्रकार के संदेह के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते है. सतर्क रहें सतर्कता सावधानी ही बचाव है।
: इंटरनेशनल योगा डे पर विद्यार्थियों ने दिया ह्यूमैनिटी का संदेश
Tue, Jun 21, 2022
भिलाई- 21 जून को सिर्फ भारत ही नही बल्कि पूरी दुनिया के अधिकतर देशों में योग दिवस मनाया जाता है। गांव,शहर,स्कूल,संसद भवन से लेकर 14,000 फिट की ऊंचाई पर रोहतांग दर्रे तक योगा का अभ्यास किया गया। योग महज एक शारीरिक कंपन्न की क्रिया ही नही बल्कि मनोवैज्ञानिक भवना का संचार है जो ब्रह्मण्ड की शक्ति को हमारे भीतर जागृत करता है।
2015 से वैश्विक स्तर पर 21 जून को योगदिवस मना
ने की विधा प्रारम्भ हुई जिसका 8 वीं वर्षगांठ इस वर्ष 21 जून को मनाया गया।
हर वर्ष योग दिवस एक थीम पर आधारित होता है। इस बार योग दिवस की थीम थी "YOGA FOR HUMINITY" (योगा फ़ॉर ह्यूमैनिटी).उससे पहले पिछले वर्ष की थीम YOGA फ़ॉर Well-Being थी।
जो कि कोरोना काल के चलते सार्वजनिक रूप से नही मनाया जा सका था।
तनाव मुक्त जीवन जीना है तो रोज करें योग- बीबीएस ठाकुर- इंटरनेशनल योगा डे के अवसर पर मनसा भिलाई कुरूद में ह्यूमैनिटी को ध्यान में रखते हुए योग किया गया।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने तन मन को दुरुस्त रखने योग्य किया। जिसमें योग टीचर टिकेश्वर साहू ने सभी को योग के टिप्स बताते हुए योग का अभ्यास कराया। इस अवसर पर वृहत मंचीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश कैडर के आई पी एस रिटायर्ड एडीजी, बी बी एस ठाकुर उपस्थित हुए।
मंचीय कार्यक्रम के दौरान अतिथीय वक्तव्य में पूर्व एडीजी ने योग के लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि
योग करने से स्वस्थ व निरोग रहते हुए व्यक्ति तनाव मुक्त जीवन जीता है,इसलिए हर दिन योग व प्राणायाम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग जागरूकता की भावना पैदा करता है।
कालेज में चल रहे 15 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन- बता दें कि
मनसा कालेज में 15 दिवसीय कराटे व योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था,जिसका समापन भी योगदिवस पर हुआ । प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व वलेंटियरों को मुख्य अतिथि के हाथों मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया । साथ ही योग व कराटे का प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक द्वय योग शिक्षक टिकेश्वर साहू व कराटे शिक्षक नंदकिशोर कुशवाहा को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान संस्था की प्राचार्या प्रो स्मिता सक्सेना ने सभी विद्यार्थियों व प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन मे योग व सेल्फ डिफेंस को बनाये रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि योग स्वास्थ्य को चुनौती देने वाली बीमारियों को कम करने में मदद करता है। यह एक प्रैक्टिस है जो लोगों को एक दूसरे से जोड़ता है,साथ ही ध्यान का अभ्यास करने में मदद करता है। इसलिये हमे नियमित रूप से योग करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान अतिथि स्वागत भाषण पुष्पा शर्मा एवं आभार डॉ नमिता गौरहा ने प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन कालेज के ही बीपीएड स्टूडेंट कुमार सानू ने किया ।
: हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया योग दिवस
Tue, Jun 21, 2022
दुर्ग- आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रातःकालीन योग सभा मे स्कूली बच्चों ने योग किया। हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने योगा का सिम्बोलिक ड्रेस पहनकर स्कूल प्रांगण में योग किया। योग ट्रेनर की गाइडेंस में बच्चों ने सूर्य नमस्कार,भ्रामरी ,अनुलोम-विलोम, वज्रासन,सहित प्राणायाम करते हुए निरोगी काया कैसे बनी रहे इस पर ध्यान केंद्रित किया।
डायरेक्टर बी एम उपाध्याय ने योग ऋषि परंपरा पर डाला प्रकाश- हेरिटेज के डायरेक्टर बृजमोहन उपाध्याय ने बच्चों के साथ योग करते हुए ,योग के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि योग हमारी पुरानी ऋषि परंपरा है,पहले के ऋषि मुनी व हमारे पूर्वज इसी पद्धति व सभ्यता को अपनाकर स्वस्थ व निरोग होते हुए लंबी आयु जीते थे। आज का माहौल बीमारू पाश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध की गिरफ्त में है,फास्टफूड खाकर व देर तक सो कर अपनी दिनचर्या बिगड़ गई है। यदि स्वस्थ व चैतन्य रहना है स्मरण शक्ति बढ़ानी है तो हर दिन हमे योग करना चाहिए ताकि लंबे समय तक हम सब स्वस्थ व आरोग्य बने रहें। उन्होंने इस संकल्प को बच्चों के जीवन मे उतारने की उन्हें शपथ भी दिलाई।
संस्था के प्राचार्या ने कहा कि सप्ताह में एक दिन योग क्लास लगाई जाएगी ताकि बच्चों का शरीर व दिमाग स्वस्थ व तरोताजा बना रहे। स्कूल प्राचार्या मनप्रीत फूलमाली ने इसकी जानकारी देते हुए घोषणा की। स्कूल संचालक की योग के बारे में कही गई बातों को प्रमुखता से देखते हुए बच्चों के स्वस्थ दिनचर्या बनाने के लिए यह कदम उठाया है,सभी छात्र छात्राओं ने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए इस पहल के लिए स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद किया।