लखनऊ
- यूपी में नगर निकाय चुनाव की डेट का ऐलान हो गया है. सूबे में दो चरणों में चुनाव होंगे. चार मई को पहले और दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी, जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे. इस बार 4.32 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे. इससे पहले साल 2017 में हुए चुनाव में 3.35 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाला था.
जानिए आपके जिले में कब वोटिंग होगी.
पहले चरण में इन मंडलों के इन जिलों में होगी वोटिंग
सहारनपुर मंडल के शामली, मुजफ्फरनगर औरमुरादाबाद मंडल के बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और सम्भलआगरा मंडल में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरीझांसी मंडल में झांसी, जालौन और ललितपुरप्रयागराज मंडल में कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर और प्रतापगढ़लखनऊ मंडल के उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर और लखीमपुर खीरीदेवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइट, बलरामपुर और श्रावस्तीगोरखपुर मंडल के गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और कुशीनगरवाराणसी मंडल के गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर
दूसरे चरण में इन मंडलों के इन जिलों में होगी वोटिंग
मेरठ मंडल के मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत और बुलंदशहर