: यूपी बोर्ड के नतीजे आउट : 12वीं में दिव्यांशी तो 10वीं में प्रिंस ने किया यूपी टॉप
Sat, Jun 18, 2022
लखनऊ -
उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किया यूपी बोर्ड का रिजल्ट । जिसमे 12 वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी ने प्रदेश में नम्बर 1 पर रही हैं तो वहीं 10वीं में फतेहपुर का ही रहने वाला प्रिंस ने यूपी टॉप किया है। हालांकि प्रिंस कानपुर के विद्यालय में रहकर पढ़ाई करता है। प्रयागराज की आंशिका यादव 12वीं में 475 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही हैं। तो दिव्यांशी ने 95.4% पाकर यूपी टॉप की हैं।
उ
त्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित किया है। उनके लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना योगी आदित्यनाथ उत्तरप्रदेश शासन ने की है।
खबर times बोर्ड परीक्षा में पास हुए सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करता है।
: 18 जून को जारी हो सकते है यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम
Fri, Jun 17, 2022
लखनऊ- उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से यूपी बोर्ड 10 वीं व 12 वीं के परीक्षा परिणाम 18 जून को घोषित किये जाने की संभावना जताई जा रही है।बोर्ड परीक्षाओं के परिणामो की घोषणा को लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश। जल्द जारी करें परिणाम ताकि लाखों विद्यार्थियों को मिल सके शिक्षा सत्र का लाभ।
: प्रमुख चौक चैराहों पर लगेगा फरार उपद्रवियों का पोस्टर-एसएसपी
Thu, Jun 16, 2022
प्रयागराज - शहर में हिंसा फैलाने वालों की शिनाख्त कर गिरफ्तार करने उनकी फोटो का पोस्टर शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर लगाने की कवायद में जुटी है पुलिस। प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ,उन्हें बख्शा नही जाएगा।
दंगा व अशांति फैलाने वालों की गिरफ्तारी के वारंट जारी कर जल्द उन्हें गिरफ्तार कर उनकी संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा । साथ ही एसएसपी ने यह भी कहा कि निर्दोष व्यक्तियों को घबराने की जरूरत नही है,उन्हें जेल नही भेजा जाएगा लेकिन दोषियों को कतई बख्सा नही जाएगी। आगामी जुमा को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल व आरएएफ तैयार की जाएगी । इसके साथ ही शहर के संभ्रांत व्यक्तियों से मिलकर शान्ति बनाये रखने की अपील की जा रही है।