: सड़क दुर्घटना में मामा-भांजे की मौत,3 घायल,एक ही बाइक पर थे सवार,कार ने मारी टक्कर 2 की मौके पर मौत,3 गंभीर रूप के घायल,हेलमेट पहना होता तो शायद बच जाता!
Admin
Mon, Sep 12, 2022- ट्रैफिक रूल्स का पालन जरुरी है
- एक मोटरसाइकिल में कुल 5 सवार थे
- हेलमेट कोई भी नही लगाया था
- मामा-भांजे की मौके पर मौत,मामा इमरान(22) बाइक चला रहा था और भांजा(4) वर्षीय अरहान बैठा था.3 घायल हैं।
रोड एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त बाइक और बाइक चालक मृत अरमान[/caption]
इसी तरह का एक वाकया हुआ उत्तराखंड के रुद्रपुर में। एक मोटरसाइकिल पर सवार मामा-भांजे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उधमसिंह नगर के रहने वाले इमरान और उसके भांजे 4 वर्षीय अरहान की मौत हो गई,कारण बना रोड एक्सीडेंट। प्राप्त जनकारी अनुसार,इमरान अपनी मोटरसाइकिल पर अपनी बहन और तीन बच्चों को लेकर जा रहा था,तभी रुद्रपुर हाइवे पर बाइक एक कार से टकरा गई,जिससे बाइक में बैठे पांचों लोग सड़क पर गिर पड़े। जिसमें इमरान(22) व उसके भांजे अरहान (4) की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बहन रिजवाना(35),फिरासत(3),और भांजी इदानुर(2) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जिसमें रिजवान और अरहान को मृत घोषित कर दिया गया तथा अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया गया।
[caption id="attachment_3290" align="aligncenter" width="300"]
इस तरह से पहने हेलमेट सवारी, ड्राइवर सहित सेफ्टी रूल्स (फ़ोटो फ़ाइल) जनहित में जारी khabartimes[/caption]
स्थानीय पुलिस के मुताबिक बाइक पर तीन बच्चों सहित कुल पांच लोग सवार थे मगर किसी के सिर पर हेलमेट नही था। पुलिस ने बताया कि यदि इमरान के सर पर हेलमेट होता तो उसकी जान बच सकती थी,परन्तु लापरवाही में जान खो दिया,हेलमेट पहनना उचित नही समझा,दुखद है। पुलिस का कहना है कि बिना हेलमेट के वाहन का प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल व कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है,उधर हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया।बाइक को टक्कर मारने वाले कार ड्राइवर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन