ब्रेकिंग

दौड़े दौड़े पहुंचे कलेक्टर व आयुक्त,जलभराव को दूर करने की जुगत में

गंगा यमुना उफान पर

गो माता के रोम रोम में है ईश्वर का वास

वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज

भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

सूचना

रेड एलर्ट- अव्यवस्थाओं पर लगी हाईकोर्ट की फटकार : दौड़े दौड़े पहुंचे कलेक्टर व आयुक्त,जलभराव को दूर करने की जुगत में

प्रयागराज (इलाहाबाद)- मौसम और अव्यवस्थाओं के मेल ने लोगों के दिनचर्या का खेल बिगाड़ दिया। एक तो बरसात दूसरे नगर निगम की नाकामी ने प्रयागराज के हालात को बिगाड़ दिया। दो दिन की लगातार बारिश ने शहर के सड़कों और घरों पर कब्जा कर लिया। लोग हलाकान होने लगे,गंगा नदी की नाव सड़कों पर चलने लगी।

हाईकोर्ट के दखल के बाद जागा प्रशासन-

प्रयागराज में गंगा यमुना की तेज धार और भारी जल भराव ने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों में पानी भर जाने से इलाहाबाद हाईकोर्ट के ज़ज समय पर न्यायालय नहीं पहुंच सके। इस बात को लेकर माननीय हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को फटकार लगाई और स्थिति नियंत्रण में करने का निर्देश दिया।

हाईकोर्ट की दखल व सख्ती के बाद जिलाधिकारी व आयुक्त ने मैराथन कदम बढ़ाकर जल निकासी की व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं। सरकारी लचर व्यवस्था की पोल इस बारिश ने खोल दिया है। जिससे स्थानीय लोगों में परेशानी को लेकर काफी रोष व्याप्त है। प्रयागराज के लगभग 70 बस्तियों में सड़कों व नालियों का पानी घरों में घुस जाने से आफत हो गई है।

सड़कों में लगभग 3 से 4 फिट पानी का जमाव है जिसके कारण नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। दुकानों में पानी भर जाने से लोगों को खाद्य व जरूरत की सामग्री नही मिल पा रही है।दारागंज,जार्जटाउन,करेली,टैगोर टाउन,सीएमपी,बाई का बाग,रामबाग,अल्लापुर आदि मुहल्लों में गहरे रूप से जल भराव देखने को मिला।

हजारों एकड़ फसल हुई चौपट,किसान मायूस-

शहर ही नहीं बल्कि प्रयागराज के आसपास के क्षेत्र मेजा,कोरांव,सोरांव,फाफामऊ,में भी काफी जलभराव हो जाने से जानमाल को खतरा मंडरा रहा है। कोरांव तहसील के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। मार्ग अवरुद्ध है,पुल पुलिया भी छतिग्रस्त होने की खबर है। हजारों एकड़ फसल चौपट हो गई,किसानों के चेहरे पर नुकसान होने की मायूसी भी देखी जा सकती है।

नदियां उफान पर -

टोंस व बेलन नदियों में उफान होने से रास्तों में कटान होने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। बारिश होने व गंगा यमुना में लगातार बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने रेड एलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने का निर्देश दिया है। हालांकि,इस वक्त प्रशासन का अमला जल भराव को कम करने व लोगों को परेशानी से निजात दिलाने में जुटा हुआ है। यदि यही अधिकारी पहले से जाग गए होते तो यह स्थिति शायद ही बनती। खैर,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमोटो संज्ञान लेकर सख्ती दिखाई तो जिम्मेदार दौड़ पड़े हैं। यदि बारिश थमती है तो जन जीवन अधिक प्रभावित होने से बच सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें