ब्रेकिंग

दौड़े दौड़े पहुंचे कलेक्टर व आयुक्त,जलभराव को दूर करने की जुगत में

गंगा यमुना उफान पर

गो माता के रोम रोम में है ईश्वर का वास

वर्षों पुरानी दाल मंडी हुई दमीदोज

भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी

सूचना

: ग्लोबल स्तर पर बाढ़ सुखाड़ जनआयोग का हुआ गठन,भारत के जलपुरुष डॉ राजेन्द्र सिंह को स्वीडन में सौंपी गई जिम्मेदारी,बनाये गए अध्यक्ष

Admin

Thu, Sep 8, 2022

जलपुरुष राजेंद्र सिंह बने बाढ़- सुखाड़ विश्व जनआयोग अध्यक्ष

[caption id="attachment_3138" align="aligncenter" width="300"] जलपुरुष डॉ राजेन्द्र सिंह जी[/caption] स्वीडन - चल रही विरासत स्वराज यात्रा का कार्यक्रम स्वीडन में आयोजित किया गया। स्वीडन स्थित बड़े टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय केटीएच में यह कार्यक्रम आयोजित हुुुआ। इस सरकारी संस्थान में यहां के विशेषज्ञों के साथ "बाढ़ और सुखाड़ विश्व जनआयोग" की शुरुआत की गई। सभी विशेषज्ञों ने सर्वसम्मति से भारत के जलपुरुष राजेंद्र सिंह को इस आयोग की अध्यक्षता करने व परिषद का गठन करने की जिम्मेदारी सौंपी है। आयोग में दुनियाभर से 15 कमिश्नर, 100 से अधिक वैज्ञानिक, विषय विशेषज्ञों और दुनिया में अच्छे काम करने वाले लोगों को शामिल किया जाएगा। इन लोगो को जोड़ने का कार्य की जिम्मेदारी प्रो.आशुतोष तिवारी को दी गई है।  बाढ़ और सुखाड़ प्रभावित देशों के प्रतिनिधियों का समन्वय बनाने का कार्य राजेंद्र सिंह के साथ मिलकर सोमालिया के महोम्मद हसन,महोम्मद मुस्तफा, ऋषभ खन्ना करेंगे। [caption id="attachment_3139" align="aligncenter" width="300"] कार्यक्रम के दौरान स्वीडन में उपस्थित बाढ़ सुखाड़ जनआयोग के पदाधिकारी[/caption] बताया गया कि,जनआयोग द्वारा विश्वभर में बाढ़ और सुखाड़ मुक्ति का काम करने वाले लोगों को ढूंढने व जोड़ने का कार्य किया जाएगा। अगले दो महीनों में विश्व जनआयोग के गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी और इसकी परिषद बनने के लिए 3 महीने व विश्व की जन परिषद बनने का कार्य 6 महीने में पूरा होगा तथा यह जन आयोग एक दशक तक कार्य करेगा। अपने तरह का यह एक अनोखा ऐतिहासिक आयोग है जिसके तहत बाढ़ व सुखाड़ पर नियंत्रण व इस पर जागरूकता विषयक विचार व कार्यक्रम कर निगरानी करेगा। कार्यक्रम के अन्त में जलपुरुष डॉ राजेन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान प्रो.आशुतोष तिवारी,महोम्मद मुस्तफा, महोम्मद हसन ने भी अपने विचार रखे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें